पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी चंदन सिंह जीना के घर ED की छापेमारी, 32 लाख नकद और 200 ग्राम से ज्यादा सोना बरामद,
ADVERTISEMENTS
देहरादून में UKSSSC की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।
10 सितंबर को ED की देहरादून टीम ने कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
देहरादून skt. com
तलाशी के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD और PA रहे चंदन सिंह जीना के आवास से करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, लगभग 200.5 ग्राम सोने के सिक्के व चेन और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद होने की बात सामने आई है।
ED ने UKSSSC के तत्कालीन अध्यक्ष-सचिव, परीक्षा नियंत्रक, OMR शीट प्रोसेसिंग से जुड़ी निजी कंप्यूटर एजेंसी के मालिक और कथित बिचौलियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली। कार्रवाई के बाद मामले में वित्तीय लेन-देन और कथित अनियमितताओं की जांच तेज होने की संभावना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



दुग्ध समितियों के चुनाव -मुकेश बोरा का जलवा बरकरार लगातार 12वीं बार निर्विरोध बने अध्यक्ष