Shefali Jariwala News: घर पर मिला था शेफाली जरीवाला का शव, पुलिस कर रही है तहकीकात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

shefali jariwala news

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला की मौत से समूची इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री स्तब्ध है। शेफारी जरीवाला (Shefali Jariwala) का अचानक महज 42 साल में निधन सबको हैरान कर गया। वहीं इस मामले में अब नई बात सामने आई है। शेफाली की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस भी अपनी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Shefali Jariwala की अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत

खबरों के मुताबिक मुंबई में रह रहीं फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की तबियत 27 जून को अचानक खराब हुई। रात में उनके परिजन उन्हे बेलव्यू अस्पताल ले गए। हालांकि शेफाली की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। डाक्टरों ने उन्हे ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित कर दिया। शुुरुआती जानकारी के मुताबिक शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुए। उनके करीबी लोगों ने कुछ मीडिया पर्सन को बताया है कि शेफाली को मिर्गी की भी बीमारी थी।

घर पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम भी रही मौजूद

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके मुंबई के लोखंडवाला स्थित घर पर पुलिस पहुंची। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही। ऐसे में शेफाली की मौत की वजहों को लेकर सवाल उठने लगे। यही वजह है कि शेफाली का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने शेफाली की मेड और कुक से भी पूछताछ की है।

‘कांटा लगा’ सॉन्ग से हुईं थी पॉपुलर, 42 साल की उम्र में गई जान

शेफाली जरीवाला नब्बे के दशक में एक वीडियो एल्बम ‘कांटा लगा’ से खासी पॉपुलर हुईं थीं। उनके इस वीडियो एल्बम ने धूम मचा दी थी। गुजरात की रहने वाली शेफाली ने हाल ही में बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था

ADVERTISEMENTS