शत्रुघ्न ने भाजपा से ऐसे लिया बदला बंगाल, महाराष्ट्र , बिहार और छतीसगढ़ मे झटका एक भी सीट नही

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कोलकाता पटना रांची मुंबई एजेंसी एसकेटी डॉट कॉम

-->

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के जादू को नहीं तोड़ पाई है। इसके अलावा बिहार छत्तीसगढ़ और मुंबई में हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट पर तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लड़े शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के अग्निमित्र पौल को दो लाख से अधिक मतों से हरा दिया।

वहीं भाजपा सीएनसी में वापस लौटे बाबुल सुप्रियो टीएलसी के टिकट से भाजपा की क्रिया घोष को चुनाव हराकर द्वारा विधायक बन गए हैं। महाराष्ट्र की कोल्हापुर पश्चिम सीट से कांग्रेसी जय श्री जादव ने भाजपा के सत्यजीत कदम को हरा दिया है ।

बिहार के बोचहा उपचुनाव में राजद अमर पासवान ने सत्तारूढ़ भाजपा की प्रत्याशी बेबी कुमारी को हरा दिया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जया वर्मा अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी से 18000 वोटों से आगे चल रही है। ममता बनर्जी की ममता भरी छांव में शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा में पहुंच गए जबकि इससे पहले कांग्रेस के टिकट से चुनाव हार गए थे।