बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप आया।

ADVERTISEMENTS

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई, जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही।
सुबह 10:21 बजे आया 4.1 तीव्रता का भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, चमोली जिले में पहला भूकंप सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 19 किलोमीटर दक्षिण में था, जबकि इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है।

आधे घंटे बाद फिर आया भूकंप
पहले भूकंप के करीब 31 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर चमोली में एक बार फिर धरती हिली। इस बार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई

ADVERTISEMENTS