नैनी झील में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नैनीताल में बुधवार दोपहर ठंडी सड़क के पास नैनीझील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे नाव चला रहे चालकों ने झील में एक व्यक्ति का शव उतराता देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS