पॉर्न देखकर 5वीं के छात्र ने की बच्ची से छेड़छाड़: हल्द्वानी में खेलने के बहाने बुलाया; चिल्लाने पर परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देखा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में पॉर्न वीडियो देखकर 5वीं में पढ़ने वाले बच्चे ने कक्षा 1 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बच्चे को आपत्तिजनक हालत में देखा।

ADVERTISEMENTS

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी बच्चे को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। यह 15 दिन में इस तरह का दूसरा मामला है। इससे पहले देहरादून में 15 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची के साथ पोर्न वीडियो देखा। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

जब आसपास के लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वे मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।

1. केस-1 हल्द्वानी (मुखानी कोतवाली क्षेत्र) 5वीं के छात्र ने

पहली की छात्रा से की छेड़छाड़ हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में 10 नवंबर को पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने पड़ोस में रहने वाली पहली कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की।

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने तुरंत पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच में अंदेशा जताया गया है कि छात्र ने पहले मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देखा और फिर इस हरकत को अंजाम दिया।

एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। मामले की जांच महिला दरोगा कर रही हैं।

2. केस-2: देहरादून (पटेलनगर क्षेत्र)- पोर्न वीडियो दिखाकर 6

साल की बच्ची से रेप- इससे पहले देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित लेबर कॉलोनी में सोमवार देर शाम 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर ने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया।

आरोपी किशोर और पीड़ित बच्ची के परिवार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते हैं। किशोर खेल-खेल में बच्ची को अपने पास ले गया और मोबाइल पर उसे पोर्न वीडियो दिखाया। इसके बाद वीडियो की तर्ज पर मासूम से दुष्कर्म किया।

3. लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा बच्ची के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

पटेलनगर सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल कराया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोर को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

4. पहले भी सामने आ चुका है मोबाइल की लत का खौफनाक मामला – हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर इलाके में भी कुछ समय पहले ऐसी ही घटना सामने आई थी। वहां मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के आदी एक किशोर ने पड़ोस में रहने वाले दूसरे किशोर के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया था कि वह बच्चा घर पर अक्सर अकेला रहता था और परिजनों का मोबाइल इस्तेमाल करता था। पुलिस द्वारा जब्त किए गए मोबाइल और लैपटॉप से भी आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए थे।

बच्चों को मोबाइल देने से पहले रखें ये सावधानी

अकेले में मोबाइल न दें- बच्चों को लंबे समय तक अकेले कमरे में स्मार्टफोन या लैपटॉप इस्तेमाल न करने दें।

पैरेंटल कंट्रोल ऑन रखें- फोन और यूट्यूब/ब्राउजर पर ‘पैरेंटल कंट्रोल’ और ‘सेफ सर्च’ फिल्टर अनिवार्य रूप से चालू रखें।

सर्च हिस्ट्री और ऐप्स जांचें- समय-समय पर बच्चों के फोन की ब्राउजिंग हिस्ट्री और डाउनलोड किए गए ऐप्स की निगरानी करें।

ADVERTISEMENTS