Salaar Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘सालार’! फिल्म ने एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Salaar Advance Booking Report: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सालार’ सिनेमाघरों में आज यानी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का क्रेज दर्शकों पर साफ़ दिखाई दे रहा है। ऐसे में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने काफी टिकट बेच दिए है। ऐसे में चलिए जानते है की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की।

ADVERTISEMENTS

रिलीज़ से पहले फिल्म का जबरदस्त कलेक्शन
प्रभास की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अभिनेता की पिछली कई सारी फिल्में फ्लॉप रही। ऐसे में इस फिल्म से उनके फैंस और अभिनेता दोनों को ही काफी उमीदें है।

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था। साथ ही एडवांस बुकिंग में भी फिल्म के जमकर टिकट बिक रहे है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने जबरदस्त वकलेक्शन कर लिया है।

एडवांस बुकिंग में ‘सालार’ ने किया इतना कलेक्शन
फिल्म के एडवांस बुकिंग के शुरूआती आंकड़ें सामने आ गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सालार’ के 14 लाख 46 हजार 74 टिकट बुक किए जा चुके है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 30.28 करोड़ की कमाई कर ली है।

ओपनिंग डे पर फिल्म तोड़ेगी रिकॉर्ड
एडवांस बुकिंग में ‘सालार’ ने 30 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म ओपनिंग डे पर र 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है। बता दें की ‘सालार’ ने एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की डंकी को पीछे छोड़ा है। डंकी ने एडवांस बुकिंग में 13 करोड़ के करीब कमाई की थी।

22 दिसंबर को दस्तक देगी सालार
‘सालार’ को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन, जगपति बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन आदि अहम रोल प्ले करते नज़र आएंगे। 22 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है।

ADVERTISEMENTS