रस्म अदायगी हुई खनन की शुरुवात, मात्र 17 वाहन ही उतरे गौला में

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

गौला को निजी हाथों में दिए जाने की सुबहुगात के गौला मे प्रशासन ने बमुश्किल 17 वाहन ही प्रवेश कर पाए।हल्द्वानी में प्रशासन द्वारा आज गौला नदी से खनन का कार्य शुरू कराया गया है। काठगोदाम के शीशमहल गेट से आज 17 गाड़ियों से खनिज की निकासी की गई।

गौला नदी को निजी हाथों में दिए जाने के अफवाहों के चलते नदियों से खनन शुरू नहीं हो पाया था। लेकिन आज सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा ऋचा सिंह, एसडीएम परतोष वर्मा, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, तहसीलदार सचिन कुमार समेत काठगोदाम थाना पुलिस शीशमहल गेट पर मौजूद रही।


आज 17 गाड़ियों से उपखनिज की निकासी की गई, लंबे समय से खनन कारोबारी आंदोलन कर रहे थे। लेकिन आज प्रशासन ने वन निगम के सहयोग से शीशमहल और राजपुरा गेट से खनन का कार्य शुरू करवा दिया है। फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि खनन को लेकर कुछ लोग अफवाह पर ध्यान दे रहे है की नदी निजी हाथों में दी जा रही है, लेकिन यह स्पष्ट है, कुछ लोग बेवजह खनन कार्य का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में शांति व्यवस्था के लिए फोर्स की तैनाती की गई है।

ADVERTISEMENTS