दुःखद खबर-गजल सम्राट पंकज उधास का हुआ निधन

ख़बर शेयर करें

MumbaiSkt.com

Ad
Ad

उन पंकज उधास का निधन हो गया जिनकी गजल सुनने के लिए लोग ठिठक कर रूक जाते थे। गजल सम्राट पंकज उधास का निधन की खबर। उनकी बेटी ने शेयर की है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- बड़े ही भारी और दुखी मन से ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास जी का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।


पंकज उधास के जाने से उनके परिवारवाले बहुत दुखी हैं। इस खबर के आते ही लोग और सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

बहुत से लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि पंकज उधास का निधन हो गया है। पंकज उधास ने ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘रिश्ता तेरा मेरा’, ‘ना कजरे की धार’, ‘मत कर इतना गुरूर’, जैसे ढेरों सुपरहिट गाने गाए थे। 17 मई 1951 को जन्मे पंकज उधास 73 साल के थे। 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।