Robot Allegedly Touches Teen Girl: रोबोट ने किया कुकर्म! 16 साल की लड़की को देखते ही हुआ बेकाबू, सरेआम की घिनौनी करतूत
Germany Robot Incident: जर्मनी के कोलोन में दो युवकों द्वारा नियंत्रित रोबोट पर 16 वर्षीय लड़की के साथ गलत हरकत करने का आरोप है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
सोचिए अगर मशीनें भी दुष्कर्म करने लगे तो क्या होगा? जी हां जर्मनी से एक ऐसी ही मामला सामने आया है, जहां रोबोट ने 16 साल की लड़की के साथ घिनौनी करतूत की. जानिए पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला?
यह घटना पश्चिमी जर्मन शहर में शनिवार से रविवार की रात को हुई. पुलिस के अनुसार दो युवकों ने एक रोबोट को नियंत्रित कर 16 साल की लड़की के साथ अश्लील हरकतें कीं. आरोप है कि रोबोट ने लड़की के निजी अंगों को छुआ. इतना ही नहीं, युवकों ने कथित तौर पर इस घटना का वीडियो बनाया, उसे लाइव स्ट्रीम किया और ऑनलाइन इस पर टिप्पणियां भी कीं.
रोबोट को कर रहे थे कंट्रोल
कोलोन पुलिस के स्पोक्सपर्सन क्रिस्टोफ़ बरमेल ने AP को बताया कि दोनों आरोपियों पर चार्ज नहीं लगाया गया है, लेकिन उन्हें संदिग्ध माना जा रहा है. अभी पुलिस जांच कर रही है कि रोबोट को पहले से प्रोग्राम किया गया था या युवक उसे रिमोट से चला रहे थे. बर्मेल ने AP को बताया, ‘हमें अब तक इस बात की जानकारी नहीं थी और इस मामले को नया मामला बताया. साथ ही आपको बता दें कि दोनों के मोबाइल भी जब्त कर लिया गया.
एक महिला को भी दिया धक्का
ऑनलाइन सामने आए वीडियो में दो युवक रात के समय व्यस्त सड़क पर रोबोट को महिलाओं के एक समूह की ओर ले जाते दिख रहे हैं. रोबोट एक महिला से टकराता और अन्य महिलाओं को गले लगाता नजर आता है. इस दौरान एक युवक उस पर चिल्लाते हुए अश्लील इशारे करता है.
रोबोट के बारे में
बताया जा रहा है कि रोबोट का मालिक 16 साल का है, जबकि उसका साथी 19 वर्षीय युवक है. रोबोट की लंबाई करीब 120 सेंटीमीटर है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


