राम मंदिर : 22 जनवरी को उत्तराखंड में घोषित हो सकता है सार्वजनिक अवकाश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए धामी सरकार 22 जनवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है।

-->

देशभर में रामभक्तों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्साह
देशभर में रामभक्तों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्साह देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए प्रदेश की धामी सरकार 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है। बता दें कि सांसद नरेश बंसल ने सीएम धामी से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए अनुरोध किया। इसके लिए उन्होंने सीएम धामी को एक पत्र भी लिखा है।

भव्य आयोजन की चल रही है तैयारी
सांसद नरेश बंसल ने अपने पत्र में कहा है कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इसकी देवभूमि उत्तराखंड सहित पूरे विश्व में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा है कि इस समय पूरा विश्व इस समय राममय है। हर कोई 22 जनवरी का कार्यक्रम को देखने के लिए उत्सुक है और इस समारोह का साक्षी बनना चाहता है।