बाइक सवार बदमाशों ने सलाम बोलकर बनाया कारोबारी को निशाना, ऐसे लूटी लाखों की रकम

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



बाइक सवार बदमाशों ने सलाम बोलकर बनाया कारोबारी को निशाना, ऐसे लूट ली लाखों की रकम
हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला रुड़की का है। जहां बदमाशों ने सलाम बोलकर सरिया कारोबारी की आंख में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश कारोबारी से लाखों की रकम लूट कर फरार हो गए। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

बदमाशों ने झोंकी कारोबारी की आंख में मिर्ची
घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के अनुसार आकिल निवासी बिझोली गांव सरिया कारोबारी हैं। उनकी लंढौरा रेलवे स्टेशन रोड पर दुकान है। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए अपनी गाडी में बैठ ही रहे थे इतने में बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
बाइक सवार युवकों ने कारोबारी को भाई जान सलाम कहकर आंखों में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद युवक उनके हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए। कारोबारी ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया लेकिन उन तक पहुंच नहीं पाया। शोर सुन कर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में कारोबारी ने बताया कि उसके बैग में 9.55 लाख रुपए थे। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार दोनों बदमाश cctv में कैद हो गए हैं। बाइक के नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad