#ram #radhe ये कैसा चमत्कार, हरदोई में बच्ची के शरीर में उभरे ‘राम’ और ‘राधे’ शब्द, डॉक्टर हैरान

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 8 साल की बच्ची के शरीर पर धार्मिक नाम खुद ही उभर कर आने का दावा किया जा रहा है। बच्ची को देखने के लिए आसपास के लोग इकट्ठा हो रहे हैं। परिजनों ने कहा कि एक महिने से ये घटनाक्रम चल रहा है। डॉक्टर भी इसे देख हैरान है।

Ad
Ad


बता दें कि बच्ची पूरी तरह से साधारण है। पूरा मामला माधोगंज विकासखंड के सहिजना गांव का है। जहां देवेंद्र और ममता की चार संतानों में से दूसरे नंबर की बेटी साक्षी के शरीर पर धार्मिक नाम उभरे होने का दावा किया गया है। 8 साल की साक्षी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

साक्षी के शरीर में धार्मिक निशान
साक्षी के पिता देवेन्द्र ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि बेटी के शरीर में देवी-देवताओं के नाम खुद ही लिखे गए हैं। साक्षी के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में राम और राधे नाम के शब्द उभरे हुए हैं। देंवेंद्र के मुताबिक, 12 अक्टूबर को पहली बार साक्षी के शरीर पर खरोंच जैसे निशान दिखाई पड़े थे। जिसके बाद उसे माधोगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया गया। जहां उसे एलर्जी की दवा दी गई। लेकिन कोई फायदा नहीं होगा। बच्ची के शरीर के निशान धार्मिक निशानों में बदलते चले गए। साक्षी के शरीर में कहीं राम तो कहीं राधे-राधे और जय गुरूदेव उभरा हुआ है। जिसके बाद घरवालों ने पूजा-पाठ करवाया।

पूरा परिवार करता है पूजा-पाठ


बच्ची के पिता के मुताबिक उनका पूरा परिवार पूजा-पाठ में विश्वास रखता है। साक्षी भी पूजा-पाठ करती है। उसके शरीर में जो नाम उभर कर आता है, कुछ देर बाद अपने आप मिट जाता है। बच्ची के परिवार ने ये भी बताया कि उसके शरीर में परिवार के सदस्यों का नाम भी उभरा हुआ था। फिलहाल साक्षी के पिता इसे ईश्वरीय विधान मानकर अब किसी भी डॉक्टर को नहीं दिखाने की बात कर रहे हैं।