गैरसैंण : हंगामे के साथ शुरू हुई मानसून सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही, विपक्ष के विधायकों ने खोला मोर्चा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मानसून सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हो गई है. बता दें विपक्ष के विधायकों ने सदन में आपदा का मुद्दा उठाया. बता दें विपक्ष के विधायक नियम 310 के तहत चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है. विपक्ष के विधायकों ने सदन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है.

-->


उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही से पहले विपक्ष ने आपदा की स्थिति को लेकर सरकार पर हमला बोला. कार्यवाही से पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था. बता दें विपक्ष का सरकार पर आरोप है कि आपदा के हालातों में सरकार पूरी तरह से फेल है.

अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
बता दें आज सदन में उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक 2024, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन विधेयक 2024, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) संशोधन विधेयक, उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक 2024 पास कराया जाएगा.