प्रताप चौहान को मिली यूकेडी की कमान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

जिला अधिवेशन में निर्वाचित हुए घोषित

ADVERTISEMENTS

हलद्वानी skt. com

उत्तराखंड क्रांति दल के अधिवेश में प्रताप सिंह चौहान जिलाध्यक्ष चुने गए। कालाढूंगी रोड के एक बैंक्वेट हाल में हुए कार्यक्रम में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रभारी सुशील उनियाल एवम केंद्रीय पर्यवेक्षक दिनेश भट्ट के दिशा निर्देशन में चुनाव हुए। एक मात्र प्रस्ताव आने की वजह से चुनाव अधिकारियों ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

प्रताप चौहान ने जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बादजिले में दल को एकजुट करने, सदस्यता अभियान मजबूत करने, हर गाँव में इकाई गठित करने, गैरसैण को राजधानी बनानेके लिए एक बार फिर से लोगो को एकजुट करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता चंद्र शेखर कापड़ी, खड़क सिंह बगड़वाल, भुवन जोशी, एनडी तिवारी,एस एसनेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, इंदरसिंह मनराल, काजल रावत, कंचन जोशी, नगरअध्यक्ष हरीश जोशी प्रमोद पांडे नवीन मुंबई लोकेश वर्मा हरीश कोटलिया बच्ची सिंह बिष्ट महेश तिवारी हरीश पांडे उमा चौहान कमल पंत महेश पंत मोहिनी देवी रावत भुवन बिष्ट, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS