यहांजन सरोकारों से जुड़े लोकप्रिय पत्रकार दीवान नगरकोटी का निधन अल्मोड़ा में पत्रकार हुए गमगीन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

गाजियाबाद/ अल्मोड़ा एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

जन सरोकारों के मुद्दों को उठाने वाले अल्मोड़ा के लोकप्रिय पत्रकार दीवान सिंह नगरकोटी का गाजियाबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया.

कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े होने के अलावा काफी लंबे समय से लोक वाहिनी से जुड़े नगरकोटी सामाजिक सरोकारों के लिए लड़ाई लड़ने में हमेशा आगे रहे. हिंदुस्तान जैसे लोकप्रिय समाचार पत्र में पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका काफी अग्रणी रूप से निभाई.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह कैंसर से पीड़ित थे तथा विगत 1 सप्ताह से स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था. जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

उत्तर उजाला के पत्रकार राजेंद्र सिंह रावत के साथ मिलकर उन्होंने कई ऐसे मुद्दों और समस्याओं का हल कराया जो कि अल्मोड़ा के लिए जरूरी थे. उनके निधन से अल्मोड़ा समेत पूरे उत्तराखंड के पत्रकार काफी गमगीन है तथा उनकी यादों को हमेशा अपनेसाथ हुए हुए रखेंगे.

ADVERTISEMENTS