BJP में मचा सियासी भूचाल! 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं का इस्तीफा, क्या भाजपा में सब ठीक नहीं है?
भाजपा में सियासी घमासान मचा हुआ है। यहां भाजपा में 111 कार्यकर्ताओं के बाद अब 26 नेताओं के इस्तीफे के बाद पार्टी पर सवाल खड़े हो रहे है। माना जा रहा है कि भाजपा संगठन में अंदरूनी कलह की वजह से 26 पदाधिकारियों और…
छत्तीसगढ़ भाजपा में सियासी घमासान मचा हुआ है। यहां डोंगरगढ़ भाजपा में 111 कार्यकर्ताओं के बाद अब 26 नेताओं के इस्तीफे के बाद पार्टी पर सवाल खड़े हो रहे है। माना जा रहा है कि भाजपा संगठन में अंदरूनी कलह की वजह से 26 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी है। जिसमें पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बलविंदर सिंह भाटिया समेत 26 नेता शामिल है। जोकि भाजपा के लिए बड़ा झटका है। इन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
आपको बता दें कि जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को सौंपे गए इस्तीफा पत्र में कार्यकर्ताओं ने शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोतआना पर परिवारवाद, गुटबाजी और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में कहा गया है कि संगठन के महत्वपूर्ण निर्णय कुछ चुनिंदा लोगों के प्रभाव में लिए जा रहे हैं, जिससे लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे निष्ठावान कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनकी मेहनत और योगदान की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण संगठन के भीतर निराशा और असंतोष का माहौल बन गया है।
बता दें कि इससे पहले 111 कार्यकर्ताओं और अब 26 नेताओं ने अचानक इस्तीफा दिया है। इसके अलावा भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता अनिल पांडेय भी पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं नगर पालिका के पार्षद अमित छाबड़ा ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। लगातार हो रहे इन घटनाक्रमों से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में डोंगरगढ़ विधानसभा में भाजपा की राजनीतिक चुनौतियां और बढ़ सकती है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


