पुलिस की कार्रवाई से बेरोजगारों में जबरदस्त उबाल, गांधी पार्क के सामने प्रदर्शन, भारी भीड़ जमा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



देहरादून में पुलिस के बल प्रयोग के विरोध में जबरदस्त आंदोलन शुरु कर दिया है। बड़ी संख्या में बेरोजगार संघ से जुड़े युवा देहरादून में गांधी पार्क के सामने एकत्र हो गए हैं।
आपको बता दें कि बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात में पुलिस ने गांधी पार्क के सामने धरना दे रहे बेरोजगारों को बल प्रयोग कर हटा दिया था। इसमें कई युवतियां भी थीं। युवाओं का आरोप है कि पुलिस वालों ने युवाओं के साथ अभद्रता की है।

ADVERTISEMENTS


इसी के विरोध में बड़ी संख्या में बेरोजगारों ने आज हल्ला बोल दिया है। बड़ी संख्या में बेरोजगार गांधी पार्क के सामने जमा हैं। पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ युवाओं में जबरदस्त आक्रोश है। युवा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहें हैं।


रात में जबरन उठाया
प्रदेश में सरकारी विभागों की भर्ती परीक्षाओं में एक के बाद एक हो रही धांधलियों को लेकर देहरादून के गांधी पार्क में चल रहे बेरोजगार युवाओं के धरने क़ो पुलिस ने कल रात जबरन समाप्त करवा दिया हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे सैकंड़ों युवाओं को देर रात पुलिस फ़ोर्स ने जबरन धरना स्थल से उठाने की कार्यवाही की। जिसके बाद आज सुबह एक बार फिर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने एकत्रित होकर जैम कर हंगामा किया


मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने धरना देने वाले युवाओं बड़ी मसक्कत के बाद धरना स्थल से दूर किया था। प्रदर्शन कर रहे युवाओं की सरकार से तीख़ी नोकझोक अभी जारी है। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवा जमकर हंगामा कर रहे है।


आपको बता दे भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली के विरोध और सरकार से इस मामले में सीबीआई जाँच की मांग को लेकर बेरोजगार संघ के युवाओं का कल से प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा की उन्हें सरकार पर अब कतई भरोसा नहीं है इसलिए इस मामले में सीबीआई जाँच होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS