पत्नी पीड़ित पति बन रहे है साधु, यहाँ 4500 पति हुए गायब

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून पतियों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। आलम यह है कि पति संन्यासी बन रहे हैं। ऐसे मामले मध्य प्रदेश के जबलपुर में सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS

दरअसल, पत्नियों द्वारा अपने पति की कानूनन शिकायत दर्ज कराने के मामले के बाद अब तक सिर्फ जबलपुर जिले से 4500 पति फरार हो चुके हैं। उनमें से तो कई संन्यासी भी बन गए और नर्मदा तट पर और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

पति-पत्नी के बीच विवादों के चलते परिवार टूटने व पतियों के भाग जाने के जो मामले जबलपुर में आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। ‘परिवार परामर्श केंद्र के परामर्शदाता अंशुमान शुक्ला ने जानकारी दी कि जबलपुर में बीते पांच सालों में आई पारिवारिक विवाद की शिकायतों के बाद से लगभग 4,500 पत्ति साधु बन गए हैं

ADVERTISEMENTS