pm modi पीएम मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी के साथ वायरल हुई तस्वीर पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले
ADVERTISEMENTS
पीएम मोदी ने दुबई में जलवायु सम्मेलन COP-28 बैठक के दौरान अपने इटली के समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी की जॉर्जिया मेलोनी के साथ ली गई एक सेल्फी वायरल हो गई। वहीं अब पीएम मोदी ने इस वायरल तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें कहा कि दोस्तों से मिलना हमेशा सुखद होता है।
ADVERTISEMENTS
इटली की पीएम ने की सेल्फी पोस्ट
बता दें कि इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होनें कहा था सीओपी- 28 में अच्छे दोस्त। हालांकि, मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो गई। तस्वीर में दोनों पीएम मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


