Petrol Diesel Price Today 19 July 2026: पेट्रोल 5.44 रुपए प्रति लीटर महंगा, डीजल की कीमत में भी सीधे 31 रुपए का इजाफा, राहत की उम्मीद में बैठी जनता को लगा जोर का झटका
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 19 July 2026: अमेरिका-ईरान के बीच फिर से पैदा हुई तनाव की स्थिति ने कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित किया है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बाद कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी देखने को मिल रही, जिसका असर घरेलू बाजार में दिखने लगा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल महंगा होने के बाद कई देशों में फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5.44 रुपए और डीजल के रेट में 31.05 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट शनिवार रात से ही लागू कर दिए गए हैं।
पेट्रोल 5.44 और डीजल 31.05 रुपए लीटर हुआ महंगा
Petrol Diesel Price Today 19 July 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5.44 और 31.05 प्रति लीटर इजाफा किया है। कीमतें बढ़ने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 316.15 प्रति लीटर हो गया है। जबकि एक लीटर डीजल के लिए अब ग्राहकों को 354.35 रुपए का भुगतान करना होगा।
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते दिखा बाजार में असर
बता दें कि सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी। साथ ही, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावट को देखते हुए ईंधन बचाने के उपाय भी किए जा रहे थे। अप्रैल में संघीय सरकार ने सब्सिडी वाला ईंधन उपलब्ध कराने के लिए खास राहत उपायों की भी घोषणा की थी।
अब ओगरा तय करेगी पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि कैबिनेट और प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के रुझानों के आधार पर रोज़ाना ईंधन की कीमतें तय करने की ज़िम्मेदारी ‘ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी’ (Ogra) को सौंपने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि Ogra न केवल अपनी वेबसाइट पर ईंधन की वे दरें प्रकाशित करेगा जिनका इस्तेमाल कीमतें तय करने में होता है, बल्कि उन वजहों को भी बताएगा जिनकी वजह से हर पेट्रोल पंप पर हमें ये कीमतें दिखती हैं।
आम जनता की झोली में फिर महंगाई की मार
वहीं दूसरी ओर सरकार अभी दोनों उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी के तौर पर लगभग ₹105 प्रति लीटर वसूल रही है। इसके अलावा पेट्रोलियम लेवी, क्लाइमेट सपोर्ट लेवी और इनलैंड फ्रेट इक्वलाइज़ेशन मार्जिन भी लिया जाता है। रोज़ाना कीमत तय करने के फैसले को ‘ऑल पाकिस्तान डीलर्स एसोसिएशन’ ने खारिज कर दिया है। एसोसिएशन ने कहा है कि वह अगले हफ़्ते विरोध-प्रदर्शन की योजना पर विचार करेगी। पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दो-पहिया वाहनों में होता है, और इसकी कीमत में बदलाव का असर मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास पर पड़ता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान