अभी-अभी आई बड़ी खबर: कमर्शियल हो या घरेलू, सिलेंडर के दाम में हुआ ये बड़ा फेरबदल

ख़बर शेयर करें

अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए! पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आम जनता के लिए बड़ी खबर है। हालांकि बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, लेकिन सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने राहत दी है।

राहत की खबर: घरेलू और कमर्शियल दरों में स्थिरता

बाजार के जानकारों के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की नाकेबंदी ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की सप्लाई को लेकर नया जोखिम पैदा कर दिया है। इसके बावजूद, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल और घरेलू कुकिंग गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें वही हैं जो 1 जुलाई की मासिक समीक्षा के दौरान तय की गई थीं।

सरकार का बड़ा फैसला: सप्लाई पर पाबंदियां खत्म

आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। सरकार ने घरेलू इस्तेमाल के अलावा अन्य कामों में इस्तेमाल होने वाले पैक्ड LPG सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी सभी पाबंदियां हटा ली हैं। अब सप्लाई का स्तर भी वेस्ट एशिया संकट से पहले वाले सामान्य स्तर पर बहाल कर दिया गया है।

आज विभिन्न शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतें (अनुमानित)

शहर14.2 kg (घरेलू)19 kg (कमर्शियल)
दिल्ली942.00 रुपये2,930.00 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,885.50 रुपये
कोलकाता968.00 रुपये3,081.50 रुपये
चेन्नई957.50 रुपये3,106.00 रुपये
बैंगलोर944.50 रुपये3,021.00 रुपये
हैदराबाद994.00 रुपये3,191.00 रुपये
जयपुर945.50 रुपये2,957.50 रुपये