Petrol Diesel Price Today 13 June: तेल की कीमतों ने बढ़ाई हलचल! घर से निकलने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) वैश्विक कच्चे तेल की दरों में बदलाव और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव को दर्शाने के लिए रोजाना ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं. हालांकि, हाल के दिनों में कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई हैं.

पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today 13 June: ईरान के साथ जारी गतिरोध और होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है. शुक्रवार को सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए रिटेल आउटलेट्स के जरिए डीजल की बिक्री पर अस्थायी पाबंदियां लगाईं. यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) ग्लोबल स्तर पर ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव से ग्राहकों को बचाने के लिए रोजाना लगभग ₹500 करोड़ का नुकसान उठा रही हैं.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि ‘मोटर स्पिरिट और हाई-स्पीड डीजल (रिटेल आउटलेट के जरिए सप्लाई का अस्थायी नियमन) आदेश 2026’ के तहत अस्थायी उपाय लागू किए गए हैं जो शुरू में 90 दिनों तक लागू रहेंगे.

जाने आपके शहर में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें

शहर पेट्रोल की ताजा कीमतेंडीजल की ताजा कीमतें
दिल्ली102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई 111.18 रुपये97.83 रुपये
कोलकाता113.47 रुपये99.82 रुपये
चेन्नई107.87 रुपये99.66 रुपये
अहमदाबाद101.96 रुपये98.05 रुपये
बैंगलोर110.89 रुपये98.80 रुपये
हैदराबाद115.69 रुपये103.82 रुपये
राजस्थान113.15 रुपये98.17 रुपये
बिहार114.24 रुपये100.20 रुपये
पुणे111.49 रुपये98.15 रुपये
जयपुर113.15 रुपये98.17 रुपये
पटना114.24 रुपये100.20 रुपये
इंदौर114.58 रुपये99.70 रुपये
सूरत102.06 रुपये98.19 रुपये
नासिक111.53 रुपये98.21 रुपये