पैदा होते ही डॉक्टर से भिड़ गया नवजात, पकड़ लिया स्टेथेस्कोप, नहीं छुड़ा पाया डॉक्टर और फिर… Video
Newborn Baby Hold Doctors Stethoscope (Photo From X)
सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ क्लिप लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों एक नवजात बच्चे का ऐसा ही प्यारा वीडियो चर्चा में है। इसमें बच्चा डॉक्टर के स्टेथेस्कोप को अपने नन्हे हाथों से कसकर पकड़ लेता है और उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता। बच्चे की मजबूत पकड़ देखकर डॉक्टर भी हंस पड़ते हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर लोग उसे प्यार से नन्हा ‘बाहुबली’ कह रहे हैं।
नवजात बच्चे ने पकड़ लिया डॉक्टर का स्टेथेस्कोप:
वायरल वीडियो में एक नवजात बच्चा अस्पताल के बेड पर लेटा नजर आता है। डॉक्टर उसकी जांच करने के लिए जैसे ही अपना स्टेथेस्कोप उसके पास लाते हैं, बच्चा तुरंत उसे अपने हाथों से पकड़ लेता है।
नहीं छुडा पाया डॉक्टर:
इसके बाद डॉक्टर स्टेथेस्कोप वापस लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन बच्चा अपनी पकड़ ढीली नहीं करता। डॉक्टर की कोशिशों के बावजूद जब वह उसे नहीं छोड़ता, तो यह नजारा देखकर डॉक्टर भी मुस्कुराने लगते हैं। बच्चे की इस हरकत ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो देखने वाले कई लोग उसकी पकड़ और अंदाज को मजेदार बताते हुए उसे नन्हा ‘बाहुबली’ कह रहे हैं।
आखिर नवजात की पकड़ इतनी मजबूत क्यों होती है?
पहली नजर में यह दृश्य हैरान करने वाला लग सकता है, लेकिन नवजात बच्चों में किसी की उंगली या किसी वस्तु को पकड़ लेने की स्वाभाविक प्रतिक्रिया होती है। इसे ग्रैस्प रिफ्लेक्स कहा जाता है। जब नवजात की हथेली को छुआ जाता है, तो वह अपनी उंगलियां मोड़कर उस चीज को पकड़ सकता है। यह जन्म के समय दिखाई देने वाले सामान्य रिफ्लेक्स में से एक है। डॉक्टर नवजात की शुरुआती जांच के दौरान उसकी प्रतिक्रियाओं और रिफ्लेक्स का आकलन भी करते हैं। हालांकि, केवल किसी वस्तु को कसकर पकड़ लेने से बच्चे की असाधारण ताकत या सेहत के बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


