दर्दनाक हादसा!, जम्मू-कश्मीर के URI में धमाका, जवान शहीद

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

 

jammu-two-army-jawans-killed-in-accidental-blast-near-loc-in-uri-

Jammu 2 Jawan Killed In Blast Near Loc Uri: जम्मू-कश्मीर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बारामूला जिले के उरी सेक्टर में गत दिवस को दुखद खबर सामने आई है। उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में दुखद बात ये है कि इसमें हमारे दो सैनिक शहीद हो गए। इस बात की जानकारी अधिकारियों दी। उन्होंने बताया कि उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुए इस धमाके में सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ADVERTISEMENTS

जम्मू-कश्मीर के उरी में धमाका Jammu Blast Near Loc Uri

शहीद सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे। दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के बादामीबाग छावनी स्थित सेना के बेस अस्पताल में ले जाया गया। जहां तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दो जवान हुए शहीद Jammu 2 Jawan Killed In Blast Near Loc Uri

दोनों सैनिक 8 राष्ट्रीय राइफल्स से संबद्ध थे। फिलहाल अभी धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों से होकर एलओसी (LoC) गुजरती है। ये करीब 740 किलोमीटर लंबी है। तो वहीं जम्मू में ये पूंछ, राजौरी और जम्मू जिले के कुछ हिस्सों तक फैली हुई है। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान की करीब 240 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा सांबा, जम्मू और कठुआ जिलों से होकर गुजरती है।

ADVERTISEMENTS