Hera Pheri 3 में Paresh Rawal को ये एक्टर्स कर सकते हैं रिप्लेस, बाबू राव के किरदार के लिए परफेक्ट च्वॉइस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
paresh rawal exit from hera pheri 3 reason

बॉलीवुड फिल्म हैरा फेरी 3(Hera Pheri 3) को लेकर हर तरफ चर्चा मची हुई है। हाल ही में ये खबर सामने आई कि एक्टर परेश रावल जो कि फिल्म में आइकॉनिक बाबू राव का किरदार निभाने वाले थे ने फिल्म छोड़ दी है। ऐसे में चलिए जानते है कि फिल्म में Paresh Rawal के किरदार बाबू राव के लिए कौन से एक्टर परफेक्ट च्वॉइस रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Hera Pheri 3 में Paresh Rawal को ये एक्टर्स कर सकते हैं रिप्लेस

फिल्म में परेश रावल ने बाबू राव के रोल में जान डाल दी थी। जिसके बाद फैंस में यह सवाल उठने लगा है कि अब बाबू राव का रोल कौन निभाएगा। इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो इस रोल को संभाल सकते हैं। पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, गजराज राव, संजय मिश्रा और अन्नू कपूर जैसे सितारे इस किरदार के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय फैंस को हमेशा पसंद आया है।

बाबू राव के किरदार के लिए परफेक्ट च्वॉइस

हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है कि परेश रावल वापस फिल्म में आएंगे या फिर किसी दूसरे एक्टर्स को यह रोल सौंपा जाएगा। भारतीय फ़िल्म जगत में इस तरह के बदलते फैसलों पर फैंस के मन में उत्सुकता और इंतजार दोनों बना हुआ है।

क्या थी वजह?

बता दें कि शुरुआत में ये माना जा रहा था कि क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन्होंने अपनी भागीदारी समाप्त कर दी। लेकिन परेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके फिल्म छोड़ने का असली कारण कुछ और था। सुनील शेट्टी तथा अक्षय कुमार को भी इस फैसले की कोई जानकारी नहीं थी

ADVERTISEMENTS