आखिर सरकारी भूमि पर उदासीन क्यों है अधिकारी,कालाढूंगी के चकलुवा स्थित पूरनपुर गाँव की 17 बीघा पर शिकायत के बाबजूद क्यो नहीं जागे अधिकारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी हल्द्वानी skt.com

ADVERTISEMENTS

नैनीताल जिले के हल्द्वानी और कालाढूंगी तहसील की वेशकीमती सरकारी जमीन कुछ भूमाफियों द्वारा कब्जे में ली जा रही है उसके बाद यहां पर आवासीय कॉलोनी काटकर लाखों का मुनाफा कमाया जा रहा है। लंबे समय से की जा रही शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया जिसके फल स्वरुप इन सरकारी जमीनों पर कुकुरमुत्तो की तरह कॉलोनिया उगने लगी ।

आखिरकार प्रदर्शन और कोर्ट में जाने की बात के बाद अधिकारी जागे लेकिन ऐसा क्यों हुआ पहले शिकायत के बाद अधिकारियों ने इस और संज्ञान नहीं लिया ।जिससे कहीं ना कहीं जनता के मन मे यह बात आ रही है की कहीं राजनीतिक दबाव और जेब गर्म होने के चलते अधिकारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया।

ऐसे ही मामले हल्द्वानी तहसील के बागजाला देवला तल्ला पजाया,जोशी विहार नजदीक बड़ी मंडी,चौसला, और अब कालाढूंगी तहसील के चकलावा स्थित पूरनपुर का मामला सामने आया है।

https://www.facebook.com/share/r/17iYMg3ogi/

जहां पर विगत दिनों प्रशासन ने सरकारी 17 बीघा जमीन को अपने कब्जे में लिया है आखिर किस तरह से कॉलोनी काटने वाले लोगों ने सरकारी जमीन को अपनी जमीन के साथ मिलकर चौड़ीकरण कर दिया उसके बाद वहां पर 30 -30 फुट की सड़क बना दी उसके बाद यहां पर कई लोगों को प्लॉट भी बेचे गए .।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता विपिन पांडे ने इस मामले की शिकायत जनवरी 2025 में तत्कालीन एसडीम कालाढूंगी को की थी लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई बल्कि प्लाटिंग का कार्य लगातार चलता रहा जनवरी 2025 जनवरी से मई के महीने तक लगातार कई बार शिकायत उनके बाद भी सरकारी अधिकारियों ने इस ओर संज्ञान नहीं लिया ।जनवरी में उसे क्षेत्र में नए पटवारी के आने से अब तक ना तो पटवारी ने मौका मुयाना किया। न ही अधिकारियों ने अपने मातहत कर्मचारियों को इसके बारे में निर्देशित किया ।

जानकारी में यह भी आया है की कई अन्य स्थानों पर भी स्टांप पेपर पर सरकारी जमीन की बिक्री हो रही है और कई जगह खेत नंबरों को आगे पीछे दिखाकर सरकारी भूमि को भी खुद-बुर्द किया जा रहा है ।

कालाढूंगी तहसील के कई गांव में सरकारी भूमि का भी दुरुपयोग किया जा रहा है जिसकी कई शिकायतें सामने आ रही है । शिकायत कर्ता विपिन पांडे से जब हमने इस संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें जब इस मामले की जानकारी मिली कि सरकारी भूमि पर कॉलोनी का निर्माण हो रहा है तथा लोगों को बड़े ऊंचे दामों पर प्लॉट बेचे जा रहे हैं तो उन्होंने यह संबंध एसडीएम कालाढूंगी को शिकायत की। उनकी शिकायत के बाद में न तो एसडीएम ना ही तहसीलदार और नहीं पटवारी ने कोई कार्रवाई की। बल्कि उन्होंने यहां तक कहा कि एसडीएम से शिकायत करने के बाद उन्होंने उनका फोन उठाना बंद कर दिया तथा बाद में उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में नए एसडीएम से शिकायत करने के बाद इस पर कार्रवाई हुई है जिससे सरकारी भूमि सरकार के खाते में वापस आई है उन्होंने तहसील के बड़े अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कालाढूंगी तहसील के पूरनपुर समेत कई गांव में कब्जा किया जा रहा है।

वही देवल तलला पजाया में भी बड़ा खुलासा हुआ है पुलिस के द्वारा सत्यापन में यह बात सामने आई है कि अगल-बगल रहने वालों में अपने आधार कार्ड में अलग-अलग जगह का पता दिखाया है ।जो की बहुत बड़े माफिया नेटवर्क का कार्य लग रह कार्य लग रहा है इस संबंध में सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि ऐसे मामले पर संज्ञान लिया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट एवं विकास प्राधिकरण के उप सचिव एपी वाजपेई ने देवला तल्ला पजाया में प्लाटिंग को ध्वस्त करते हुए इस सारी भूमि को सरकार के कब्जे में लेने की कार्रवाई की है । इसके अलावा जोशी बिहार में उन्होंने एक बड़े भूकंप में प्लाटिंग को भी नष्ट किया है ।माफियाओं के लगातार बढ़ रहे हौसलों पर जहां कुछ अधिकारी बुलडोजर चला उन्हें नष्ट कर रहे हैं वही कालाढूंगी तहसील में अधिकारियों की लापरवाही और शिकायत के बाद संज्ञान नहीं लेने के मामले से भू माफिया के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं

ADVERTISEMENTS