एसआईआर पर संगठन महामंत्री काकार्यकर्ताओं के साथ मंथन

ख़बर शेयर करें

भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार ने ली बैठक

कार्यकर्ताओ के साथ हुई बैठक में 21-22 मार्च को बड़ी सभा का निर्णय, कार्यकर्ताओं को सभा को सफल बनाने के लिए तैयारी को कहा

हलद्वानी skt. कॉम

(उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी मे प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा इस समय चल रहे SIR के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक अभियानों को लेकर चर्चा की गई तथा आगामी 21 या 22 मार्च को हल्द्वानी में (सम्भावित) आयोजित होने वाली भव्य रैली की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष नैनीताल आदरणीय श्री प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्री बलबीर धुनियाल, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री महेंद्र सिंह नेगी, पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष श्री गिरीश जोशी, जिला महामंत्री श्री रंजन सिंह बर्गली, श्री विनीत अग्रवाल सहित दर्जा राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।