हल्द्वानी: चोरों का बढ़ता आतंक, मंदिर में चोरी की कोशिश, पुलिस को चकमा देकर भागा चोर, घटना CCTV में कैद

हल्द्वानी में इन दिनों चोरों और नशेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॉलीशीट इलाके का सामने आया है, जहां मंदिर के अंदर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई।
जानकारी के अनुसार एक चोर मंदिर में चोरी की नीयत से घुसा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वह मौके से भाग निकला। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Video- https://youtu.be/qQBJsTH35I0?si=bmb_RVdLzAtWdbnc
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर मंदिर के बाहर से पुलिस को देखकर तेजी से भाग रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरों और नशेड़ियों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। पार्षद समेत स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन