#Opretion #ajayऑपरेशन अजय : इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वतन वापसी, सुरक्षित दिल्ली पहुंचे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

इज़राइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू कर चुकी है। इसके अंतर्गत इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लाया गया है।

ADVERTISEMENTS

इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वतन वापसी
शुक्रवार सुबह इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया है। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक आरती जोशी और आयुष मेहरा शामिल हैं। दोनों को शुक्रवार सुबह उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। इस दौरान दोनों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का आभार जताया।

18 हजार भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना
बता दें स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इज़राइल से भारत लाए जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में व्यवस्था की गई है। दोनों के सकुशल वापस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक लगभग 18 हजार भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS