हल्द्वानी में लड़की का पीछा कर युवक ने पीटाः विरोध करने पर घसीटा, आपत्तिजनक हरकत की; लोग बनाते रहे VIDEO

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के सबसे व्यस्त इलाके में एक सिरफिरे युवक ने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ अभद्रता की है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखता है कि युवक पहले लड़की का पीछा करता है, फिर उसे अकेला देखते ही उस पर थप्पड़ बरसाने लगता है।

ADVERTISEMENTS

इसके बाद युवक की हरकत देखकर लड़की चिल्लाकर मदद मांगती है, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद राहगीरों ने घटना का वीडियो बना लिया।

जैसे ही युवक को इस बात का पता चला, तो वह पहले से ज्यादा उग्र हो गया और ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगा। इस दौरान लड़की उसका हाथ पकड़कर खुद को बचाती दिखी। इसके बाद युवक उसे घसीटकर अपने साथ ले गया।

1. लड़की का पीछा कर हाथ पकड़ा मामला हल्द्वानी के सबसे व्यस्त और प्रमुख इलाके नैनीताल रोड का है, जहां बीच सड़क पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी की घटना सामने आई।

एक युवक ने लड़की को अकेला पाकर पहले उसका पीछा किया और अभद्रता की। इसके बाद अचानक उस पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।

2. मारपीट के दौरान चिल्लाती रही लड़की- मारपीट के दौरान

लड़की चिल्लाकर मदद मांगती रही और आरोपी का हाथ पकड़कर खुद को बचाती व मिन्नतें करती रही, लेकिन युवक लगातार मारपीट करता रहा।

जब युवक को लगा कि राहगीर घटना का वीडियो बना रहे हैं, तो वह और अधिक उग्र हो गया तथा युवती पर फिर से थप्पड़ बरसाने लगा।

3. मारपीट के बाद घसीटकर ले गया- मारपीट के बाद आरोपी युवक युवती को घसीटकर अपने साथ ले गया।

सरेआम हुई इस घटना के दौरान आसपास से गुजरने वाले लोग और राहगीर तमाशा देखते रहे तथा किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

4. दोनों की पहचान व वजह स्पष्ट नहीं- घटना किस वजह से

हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। साथ ही वीडियो में दिख रहे युवक और युवती की पहचान भी फिलहाल सामने नहीं आई है।

मामले में अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS