उत्तराखंड- यहाँ करवा चौथ से पहले सड़क हादसे ने छीनी पति-पत्नी की जिंदगी, 4 बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)- उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में नेशनल हाईवे-74 पर बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दोराहा के पास ओवरब्रिज के नजदीक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उनके चार बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया।

ADVERTISEMENTS

रिश्तेदारी में जा रहे थे दंपती

पुलिस के अनुसार, ग्राम कनौरा निवासी मुन्नालाल (48) अपनी पत्नी जोसमीन (45) के साथ बाइक संख्या UK18 N 3890 से केलाखेड़ा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान दोराहा के पास ओवरब्रिज के नजदीक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार

घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश चौहान और दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर बड़ा हादसा: सैलानियों से भरी बस पैराफिट से टकराई, 14 घायल

चार बच्चों ने खोए माता-पिता

दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दंपती की मौत के बाद उनके चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस हादसे के बाद फरार चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

ADVERTISEMENTS