जातिसूचक शब्दों के प्रयोग पर नैनीताल में हंगामा: वाल्मीकि समाज ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल में देर रात कोतवाली के बाहर प्रेम प्रसंग और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर हंगामा हुआ। वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS

शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उसके प्रेमी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे भड़काया और धमकी दी। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी दोस्त के बॉयफ्रेंड ने उसके दोस्त और पीजी संचालक के साथ जाति और धर्म को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

युवती ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि युवती के शिकायती पत्र पर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS