19 सितंबर को केजरीवाल हल्द्वानी में, जानें क्या हो सकती तीसरी बड़ी घोषणा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को कुमाऊं की व्यवसायिक राजधानी हल्द्वानी में पहुंच रहे हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार यह हल्द्वानी का उनका पहला दौरा होगा इससे पहले वह दो बार देहरादून पहुंच चुके हैं।

इन दोनों दोनों में उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं की थी। अब हल्द्वानी में तीसरी बड़ी घोषणा हो सकती है। उनके दौरे का कार्यक्रम जारी हो चुका है पार्टी के ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि 19 सितंबर को केजरीवाल हल्द्वानी पहुंचेंगे स दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के अलावा मीडिया के माध्यम से बड़ी घोषणा कर सकते हैं

इससे पहले उन्होंने देहरादून में प्रदेश को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने अजय कोठियाल को प्रदेश का मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बनाने तथा उत्तराखंड को आध्यात्मिक प्रदेश बनाने की घोषणा की थी। उनके उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

केजरीवाल ने उत्तराखंड को विशेष फोकस कर मिशन 2022 में भाजपा व कांग्रेस के विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को खड़ा करने का अभियान शुरू किया हुआ है अब यह देखना है कि वह अपने अभियान में कितना कामयाब होते हैं उनके इस इस मिशन से पार्टी के जनाधार में निश्चित रूप से धीरे-धीरे ही सही बढ़ोतरी हो रही है।

वह सीधे सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साध रहे हैं दिल्ली में जी उनका मुकाबला भाजपा से होने के कारण वह भाजपा की कमी को लगातार उजागर कर रहे हैं। उनके निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर भी उतर रहे हैं। धीरे-धीरे समाज का एक वर्ग आम आदमी पार्टी की ओर झुकता दिखाई दे रहा है।