इस जिले में स्कूलों की छुट्टी का हुआ फर्जी आदेश प्रसारित,अब होगी कानूनी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है, ऐसे में कई असमाजिक तत्व मौके का फायदा उठाकर सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके फर्जी आदेश प्रसारित कर देते हैं, जिनके खिलाफ शासन प्रशासन कार्रवाई अमल में लाता है, परंतु प्रशासन मौसम विभाग के निर्देशों के बाद ही आवश्यकता अनुसार जनपद में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित करता है, लेकिन 6 अगस्त को लेकर कुछ सामाजिक तत्वों ने देहरादून में अवकाश को लेकर फर्जी आदेश जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचारित किया, जिसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा छुट्टी की कोई आदेश जारी नहीं किया गया। इस तरह के कृत करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन व बीएनएस act के सुसंगत धारा में FIR दर्ज की जा रही है.

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS