अब कांग्रेस का यह बड़ा चेहरा भी हो सकता है भाजपा में शामिल

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

Ad
Ad

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी लगातार क्षेत्रीय पार्टियों के अलावा कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को अपनी वाकपटुता से भाजपा की झोली मैं डालते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के एक बड़े नेता जो पूर्व में पार्टी के प्रदेश के मुखिया रहने के साथ ही विधायक भी रह चुके हैं।

यह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने मीडिया में कांग्रेस पार्टी द्वारा न्याय नहीं किए जाने की बात कही थी उन्होंने कहा था कि उनके सहयोग द्वारा उत्तराखंड राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही उन्होंने यह भी कहा कि अगर हरीश रावत का 90% योगदान रहा होगा तो 10% उन्होंने भी किया होगा लेकिन इसके बावजूद वह दो बार विधायक रहे और उन्हें पहली बार में क्या कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया जाना चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा सदस्य के लिए क्या योग्यता नहीं रखते थे उनकी कुछ नेताओं द्वारा उपेक्षा की गई उनका इशारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की ओर था ।

माना यह जा रहा है कि वह अपनी उपेक्षा से खिन्न हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार वह भाजपा के कई नेताओं के संपर्क में हैं और शीघ्र ही वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो चुनाव से पूर्व यह भाजपा के लिए एक सुनहरा अवसर तथा कांग्रेस के लिए एक करारा झटका साबित हो सकता है। अनिल बलूनी के मैनेजमेंट से इससे पूर्व निर्दलीय विधायक एवं पूर्व में यूकेडी के सदस्य रहे प्रीतम सिंह पंवार तथा कांग्रेस के पूर्व से विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो चुके हैं इस कड़ी में अगर किशोर उपाध्याय भी शामिल हो जाते हैं तो निश्चित रूप से कांग्रेस के लिए यह चुनाव से पहले बहुत बड़ा झटका माना जा सकता है।