नैनीताल सीट के लिए सियासी उठापटक जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

: 2027 चुनाव से पहले सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार अपनी पत्नी सभासद सपना व अन्य साथियों संग कांग्रेस में शामिल

ADVERTISEMENTS

हलद्वानी skt. कॉम

2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कुमाऊं अंचल की राजनीति में बड़े उलटफेर शुरू हो गए हैं। जहाँ भाजपा में कई संभावित चेहरे होने के बाद अब नैनीताल विधानसभा सीट से लंबे समय से चुनावी तैयारियों में जुटे प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने अपनी धर्मपत्नी व भवाली से सभासद सपना और अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है,।

इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नैनीताल क्षेत्र में एक बड़े सियासी समीकरण के बदलने के तौर पर देखा जा रहा है।

शीलू कुमार, सभासद सपना को कांग्रेस में शामिल कराने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मुख्य भूमिका रही। उनकी उपस्थिति में शीलू कुमार और उनके समर्थकों ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस का हाथ थामा।

नैनीताल सीट यशपाल आर्य की अपनी घर की सीट मानी जाती है। इससे पूर्व उनके बेटे संजीव आर्या भी 2017 मै विधायक रहे हैं लेकिन 2022 मे वे कांग्रेस से भाजपा में आआई सरिता हाथी पराजित हो गए।

इस दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का फूल-मालाओं और पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शीलू कुमार ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए जनहित की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

ADVERTISEMENTS