वॉल्वो, इंटरसिटी और सिडकुल की बसों के लिए नया रूट प्लान
हल्द्वानी skt. com
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में आज 28 नवंबर 2025 को यातायात निरीक्षक हल्द्वानी महेश चंद्रा ने शहर से विभिन्न स्थानों के लिए संचालित होने वाली वोल्वो, इंटरसिटी और सिडकुल बसों के संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की।
बैठक में बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि—
वोल्वो बसें नरीमन तिराहा और होंडा शो रूम तिराहा से हल्द्वानी शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।
चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया।
शहर में प्रेशर हॉर्न के पूर्ण प्रतिबंध को लेकर विशेष रूप से सचेत किया गया।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ता दबाव कम करने और नागरिकों को सुरक्षित व सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बस ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस की यह पहल शहर में ट्रैफिक जाम और ध्वनि प्रदूषण कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन