दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी कार्रवाई: हल्द्वानी के बनभूलपुरा से संदिग्ध गिरफ्तार, सघन चेकिंग जारी
ADVERTISEMENTS

राजधानी दिल्ली में हाल ही हुए ब्लास्ट (2025 Delhi car explosion) की जांच के दायरे में कल देर रात एक बड़ी कार्रवाई हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा क्षेत्र से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा से संदिग्ध गिरफ्तार
सूत्रों का कहना है कि यह गिरफ्तारी एक बड़े मामले से जुड़ी है, और आरोपी का नाम पहले उजागर हुए नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और अन्य एजेंसियों की भारी टीम रात भर तलाशी और जांच-पड़ताल में जुटी रही।
NIA की टीमें हल्द्वानी में सक्रिय
बता दें इससे पहले, जांच में मिले कई आरोपियों जिसमें डॉक्टर्स और दूसरे सहयोगी शामिल थे पर मुकदमे दर्ज हुए थे। NIA की टीमें अभी भी इलाके में सक्रिय हैं, और हल्द्वानी के आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


