@nanital यहाँ सरोवर नगरी में चलते चलते रोपवे हुई बंद हुई बंद 12 पर्यटकों की आफत में फंसी जान फिर क्या हुआ (पढे खबर)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

विश्व विख्यात पर्यटक स्थल नैनीताल में उस समय लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ने लगी जब 12 लोगों को लेकर चल रही रुपए का संचालन अचानक बंद हो गया। रोपवे में सवार 12 लोगों की जान आफत में देखकर इसका संचालन करने वाली कंपनी कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गए बताया जा रहा है कि मेकेनिकल दिक्कत के चलते रूप में हवा में लटक गई

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की पहली पसंद रोप वे अचानक चलते-चलते हवा में बंद हो गई। जिसके बाद उसमें सवार पर्यटकों की जान कुछ समय के लिए आफत में आ गई।

जिसके बाद रोप वे का संचालन करने वाली संस्था कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने रोप-वे में सवार 6 विदेशी पर्यटकों समेत 5 स्कूली बच्चों व एक अन्य व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर उतारा।

मैकेनिकल फाल्ट के चलते रोप वे का संचालन अचानक बंद हो गया। जिसके बाद रोप वे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद हवा में लटकी ट्रोली में रस्सी से छह विदेशी पर्यटकों समेत मौजूद लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जमीन पर उतारा गया जिसके बाद पर्यटकों समेत कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।