अवैध निर्माण पर MDDA का एक्शन, छह निर्माण सील

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
MDDA's action on illegal construction in Rishikesh

ऋषिकेश में अनाधिकृत निर्माणों (Illegal construction in Rishikesh) के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है. एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर प्राधिकरण की पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिन्होंने अब तक छह अवैध निर्माणों को सील किया है.

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर MDDA का एक्शन

ऋषिकेश में लगातार बढ़ रहे अनियमित निर्माणों को देखते हुए प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है. एमडीडीए के उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा है कि यह अभियान केवल सीलिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जब तक अतिक्रमण और अनाधिकृत निर्माण पूरी तरह खत्म नहीं हो जाते, तब तक यह कार्रवाई जारी रहेगी.

भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई

अभियान के तहत जिन निर्माणों को सील किया गया है, वे बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के उल्लंघन के चलते चिन्हित किए गए थे. एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यदि कोई बिना अनुमति निर्माण कार्य करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS