आज बंद रहेंगी कई सेवाएं, इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

…

प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 4 अक्टूबर को तीन और 5 अक्टूबर को एक सर्विस अस्थायी से रूप से बाधित रहने वाली हैं। बैंक ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे।सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का कार्य करते हैं। एचडीएफसी बैंक में इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के जरिए दी है। 4 अक्टूबर को 2:00 एएम से लेकर 6:00 एएम तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।खबर ग्वालियर की है।


ये 2 सेवाएं भी बाधित रहेंगी
4 अक्टूबर रविवार को 2:00 एएम से लेकर 4:00 एएम तक पूरे 2 घंटे एनईएफटी सर्विस बंद रहेगी। हालांकि निर्धारित समय के बाद सभी सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएंगी। बैंक ने इस दौरान पेमेंट के लिए यूपीआई, आईएमपीएस और आरटीजीएस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS