चुनाव से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

आठ चौकी प्रभारियों को हटाकर दूसरे थानों और पुलिस कार्यालय भेजा, एसएसपी अजय गणपति ने जारी किए आदेश
रुद्रपुर। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस महकमे के भीतर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने रविवार देर रात 12 उपनिरीक्षकों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में आठ चौकी प्रभारियों को उनकी मौजूदा तैनाती से हटाकर दूसरे थानों और पुलिस कार्यालय भेजा गया है। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार विजय सिंह बोहरा को रुद्रपुर बाजार चौकी, नवीन चंद जोशी को आदर्श कॉलोनी, संदीप शर्मा को दरऊ, मोहन चंद जोशी को प्रतापपुर और धीरज टम्टा को झनकट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अशोक कुमार को टांडा उज्जैन, प्रदीप भट्ट को सूतमील, हरविंदर सिंह को बरा, संजय विश्वकर्मा को शक्तिफार्म, हेमचंद्र तिवारी को मंडी, अरविंद बहुगुणा को पैगा और सौरभ भारती को लालपुर चौकी की कमान सौंपी गई है।


इसके अलावा महेश कांडपाल को चुनाव सेल, राजेंद्र प्रसाद को ट्रांजिट कैंप, धीरज लाल वर्मा को बाजपुर, किशोर पंत को जसपुर और जगदीश तिवारी को काशीपुर भेजा गया है।
एसएसपी अजय गणपति ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती पर रवाना किया जाए। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


