Today Weather: अब छूटेगी दिल्ली-बिहार वालों की कंपकंपी, इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: सर्द हवाएं, सुबह-सुबह कोहरा और छूटती कंपकंपी. दिल्ली से बिहार तक अब ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं कुछ दिनों में अब कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वी लहरों के असर से, अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज़ होने की उम्मीद है.
Aaj Ka Mausam: सर्द हवाएं, सुबह-सुबह कोहरा और छूटती कंपकंपी. दिल्ली से बिहार तक अब ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं कुछ दिनों में अब कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वी लहरों के असर से, अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज़ होने की उम्मीद है. वहीं मौसम को लेकर IMD का कहना है कि 23 से 27 नवंबर तक तमिलनाडु में और 24 से 26 नवंबर तक केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की चेतावनी भी जारी की है. साथ ही बता दें कि 24 से 26 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बड़े पैमाने पर बारिश की उम्मीद है. ऐसे में जान लेते हैं कि दिल्ली-NCR, बिहार और उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है?
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम ?
मौसंम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. बता दें कि IMD ने 23 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, में घने कोहरे की उम्मीद जताई है. साथ ही बता दें कि 24 नवंबर तक दिल्लीवालों की कंपकंपी छूट सकती है.
तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से पूर्वी लहरों के असर से, दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज़ होने की उम्मीद है. इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 23 से 27 नवंबर तक तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है.
केरल का मौसम
मौसम विभाग ने केरल में भी तेज बारिश का अनुमान जताया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केरल में 22 से 28 नवंबर तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है. मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक, 24 से 26 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है.
आंध्र प्रदेश का मौसम
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 23 से 28 नवंबर तक बारिश हो सकती है. 23 से 26 नवंबर तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने के साथ गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की उम्मीद है. झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकते हैं.
तेलंगाना में भारी बारिश
24 से 28 नवंबर तक तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर और 23 से 28 नवंबर तक दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में बारिश की संभावना है. 24 और 25 नवंबर को दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की उम्मीद है. 24 से 26 नवंबर तक तेलंगाना में भी बारिश हो सकती है.
जानें बिहार का हाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 23 नवंबर को झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. बिहार में मौसम अभी सामान्य रहने की उम्मीद है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 23 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


