दिल ना पसीज जाए, तो कहिएगा..! HIV मरीजों की मेडिकल किट साफ करने को मजबूर मासूम बच्चे, कहां गए जिम्मेदार?
जिन बच्चों के हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, उनके हाथों में अलग-अलग अस्पतालों से निकाले गए खून से सने मेडिकल वेस्ट हैं। इसमें इस्तेमाल एचआईवी जांच किट और अन्य जैविक पदार्थ भी होते हैं।
इनके संपर्क में आने से बच्चों को संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। टीकरी कलां की पीवीसी मार्केट में मेडिकल वेस्ट की छंटाई में नियमों की अवहेलना हो रही है। साथ ही बाल मजदूरी जारी है।
मेडिकल किट साफ कर रहे बच्चे
हैरानी की बात मेडिकल वेस्ट के काम में 6 से 12 साल तक के बच्चे लगे हुए हैं। ये बच्चे इस्तेमाल की जा चुकी एचआईवी जांच किट समेत मेडिकल कचरे को नंगे हाथों से साफ करते हैं।
पीवीसी मार्केट में वर्षों से काम करने वाले लोगों ने बताया कि यहां पर भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट आता है। इसमें खून से सनी सुइयां, इंजेक्शन, कैनूला आदि होता है।
इन पर खून लगा होने की वजह से कोई वयस्क इनकी छंटाई का काम नहीं करता, इसलिए कुछ रुपये घंटे की दिहाड़ी पर छोटे-छोटे बच्चों से यह काम करवाया जाता है।
टीकरी कलां की पीवीसी मार्केट में मेडिकल वेस्ट भी लाया जाता है। प्लास्टिक कचरे से मेडिकल वेस्ट भी बरामद हुआ है। इसमें इस्तेमाल की गई सीरिंज, कैनूला, इंजेक्शन और एचआईवी किट भी शामिल हैं। इस मामले में जांच की जा रही है कि यह कचरा किन अस्पतालों से यहां भेजा जा रहा है।— शिव कुमार मीणा, एसडीएम, मुंडका
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


