24 नवंबर को नहीं खुलेंगे स्कूलों के दरवाजे, कर लें घूमने की तैयारी, सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश का ऐलान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को एक और दिन की छुट्टी मिलने वाली है। 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिहार, उत्तर प्रदेश …

Public Holiday November 24 2026: दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियों के बाद स्कूली बच्चों को एक बार फिर छुट्टी मिलने वाली है। 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस मौके पर कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। नवंबर महीने में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा की छुट्टियों के बाद अब बच्चों को एक और दिन स्कूल नहीं जाना होगा। हालांकि, यह छुट्टी सभी राज्यों में लागू नहीं होगी। अलग-अलग राज्यों के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Public Holiday in Bihar 2026: बिहार में 24 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल

बिहार सरकार की ओर से जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 24 नवंबर को राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दिन गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले नवंबर में 7 से 17 नवंबर तक दिवाली, छठ पूजा और अन्य त्योहारों के मौके पर भी स्कूली बच्चों को छुट्टियां मिल चुकी हैं।

Public Holiday in Uttar Pradesh 2026: उत्तर प्रदेश में भी स्कूलों में रहेगा अवकाश

उत्तर प्रदेश में भी 24 नवंबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार के वर्ष 2026 के छुट्टी कैलेंडर में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अवकाश दर्ज किया गया है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इस दिन छुट्टी मिलेगी।

Public Holiday in West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूल रहेंगे बंद

पश्चिम बंगाल में भी 24 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अवकाश कैलेंडर में इस दिन अवकाश दर्ज है। यह छुट्टी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी। हालांकि, निजी स्कूलों में छुट्टी को लेकर अलग नियम हो सकते हैं। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों के स्कूल की ओर से जारी नोटिस या सर्कुलर जरूर देख लेना चाहिए।

Public Holiday in Delhi 2026: दिल्ली में इस वजह से बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली में भी 24 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी, लेकिन यहां इसकी वजह गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा नहीं, बल्कि गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है। दिल्ली सरकार के 2026 के अवकाश कैलेंडर में इस दिन सार्वजनिक अवकाश दर्ज किया गया है। इस वजह से राजधानी के स्कूलों में भी बच्चों को छुट्टी मिलेगी।

ADVERTISEMENTS