Bank Holidays This Week: 23 से 30 नवंबर के बीच 5 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI, HDFC, ICICI जाने से पहले ये लिस्ट देख लें

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Bank Holidays Next Week 23 to 30 November 2026: आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार अगले हफ्ते अलग-अलग शहरों और वीकेंड के चलते कुल 5 दिन SBI, HDFC, ICICI समेत सभी बैंक बंद रहेंगे. शहरवार पूरी लिस्ट और डिजिटल सेवाओं की जानकारी पढ़ें.

bank holiday list this week 23 to 29 november
24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के कारण दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, भोपाल समेत 22 शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

अगर आपको इस हफ्ते बैंक की शाखा (Branch) जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, 23 से 30 नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों और साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल 5 दिन बैंक बंद रहेंगे.

ADVERTISEMENTS

इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC Bank, ICICI Bank, PNB, Axis Bank, Bank of Baroda और Canara Bank सहित सभी सरकारी और निजी बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. हालांकि, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बैंक बंद रहने के दौरान भी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी. जान‍िये इस हफ्ते किस दिन और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे, और ऑनलाइन कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती रहेंगी.

23 से 30 नवंबर के बीच कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

आरबीआई के नियमों के अनुसार, सभी बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को पूरे देश में बंद रहते हैं, जबकि स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां राज्य के हिसाब से होती हैं. इस हफ्ते की 5 छुट्टियों का पूरा ब्योरा नीचे दी गई टेबल में देखें:

बैंक बंद होने पर कौन-सी सेवाएं चालू रहेंगी?
बैंक की शाखाओं में भले ही ताला लटका रहे, लेकिन आपके पैसों के लेनदेन पर कोई ब्रेक नहीं लगेगा. आप नेट बैंकिंग और बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए कभी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. डिजिटल पेमेंट और फंड ट्रांसफर की सभी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहें गी. नकदी निकालने के लिए एटीएम खुले रहेंगे.

नवंबर 2026 की अन्य प्रमुख छुट्टियों पर एक नजर
नवंबर 2026 में रविवार, दूसरे-चौथे शनिवार और क्षेत्रीय त्योहारों को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक अवकाश रहे हैं. इससे पहले 1, 8, 15 और 22 नवंबर को रविवार तथा 14 नवंबर को दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक बंद थे. इसके अलावा 9 से 11 नवंबर के बीच दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज, 13 नवंबर को शिलॉन्ग में वांगला महोत्सव, 16 नवंबर को पटना व रांची में छठ पूजा तथा 20 नवंबर को देहरादून में इगास-बग्वाल के चलते स्थानीय स्तर पर बैंक बंद रहे थे.

FAQ

Q1: इस हफ्ते बैंक क‍ितने द‍िन बंद रहेगा?
A: 23 से 30

ADVERTISEMENTS