प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महारा ने सरकार पर उपराष्ट्रपति की यात्रा को व्यवस्थित न कर पाने का इस तरह से लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

जनता और पर्यटकों को अघोषित कर्फ्यू झेलने को किया मजबूर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी skt. com

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा ने यात्रा सीजन पर सरकार की विफलता पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पीक पर्यटन सीजन पर चार धाम यात्रा के साथ ही कुमाऊं में भी अव्यवस्थाएं को सुधारने में नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भीषण गर्मी और जाम की स्थिति से पूरा गढ़वाल और कुमाऊं जूझ रहा है उससे सरकार ने कोई सीख नहीं लेते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की कैंची धाम यात्रा को सड़क मार्ग से कराकर जनता पर अघोषित कर्फ्यू लाद दिया।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड की कैंची धाम यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि देव भूमि उत्तराखण्ड की सदैव ‘‘अतिथि देवो भव’’ की भावना रही है परन्तु जिस प्रकार उपराष्ट्रपति के आगमन से पूर्व मौकड्रिल के नाम पर आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा है वह काफी दुःखद है।


करन माहरा ने कहा कि उपराष्ट्रपति के आगमन रूट पर कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदाकर स्थानीय प्रशासन द्वारा उपराष्ट्रपति की यात्रा को जानबूझ कर आम जनता की परेशानी का सबब बनाया जा रहा है। अच्छा होता यदि उपराष्ट्रपति के हैलीकॉप्टर को बरेली हवाई पट्टी से सीधे कैंची धाम अथवा घोडाखाल हैली पैड पर उतारा जाता परन्तु ऐसा न कर हल्द्वानी से सडक मार्ग से काफिले का रूट बनाया गया जिससे हल्द्वानी, भीमताल, भवाली एवं नैनीताल में कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा हो गई है।


करन माहरा ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटक सीजन चल रहा है परन्तु प्रशासन की इस कुव्यवस्था के चलते न केवल सडक के किनारे व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों, रेहडी-पटरी वाले व्यापारियों को ही नहीं अपितु पर्यटकों एवं आम जनता को भी जाम की स्थिति से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा मार्गों में यात्रियों को जाम की स्थिति से हो रही परेशानी से भी सबक नहीं लिया तथा यही स्थिति उपराष्ट्रपति की कैंची धाम यात्रा में कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग का सही चयन किया जाता तो इस स्थिति से बचा जा सकता था।

ADVERTISEMENTS