92 साल आगे की दुनिया देखकर लौटा टाइम ट्रैवलर;अमेरिकी खुफिया एजेंसी पर किए चौंकाने वाले दावे, भविष्य की दिखाई डरावनी तस्वीर
अलेक्जेंडर स्मिथ ने दावा किया कि CIA ने 1981 में उसे गुप्त प्रयोग के तहत 2118 में भेजा था। उसने तीसरे विश्व युद्ध, उड़ने वाली कारों, रोबोट और एलियंस की भविष्यवाणी की। हालांकि, उसकी टाइम ट्रैवल कहानी और दावों के समर्थन में कोई प्रमाण नहीं है।
Washington: अपने भविष्य की झलक पाने की इच्छा हर इंसान के मन में होती है, लेकिन क्या कोई सचमुच समय में आगे जाकर लौट सकता है? इंटरनेट पर खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाले अलेक्जेंडर स्मिथ ने ऐसा ही सनसनीखेज दावा किया है। उसका कहना है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने 1981 में एक गुप्त प्रयोग के तहत उसे सीधे साल 2118 में भेजा था। वहां उसने तीसरे विश्व युद्ध, उड़ने वाली कारों, इंसानों जैसे रोबोट और एलियंस की मौजूदगी देखने का दावा किया है।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, अलेक्जेंडर स्मिथ ने चर्चित यूट्यूब चैनल ApexTV को दिए एक साक्षात्कार में सामने ऐसी हैरानीजनक बातें बताईं। इस दौरान उसके चेहरे पर इंसान जैसा दिखने वाला नकली मुखौटा था और उसने अपनी पहचान छिपाकर रखी थी। स्मिथ का दावा था कि 1981 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने उसे एक बेहद गोपनीय प्रयोग के तहत समय में आगे भेजा था। वह सीधे साल 2118 में पहुंचा और वहां की दुनिया को अपनी आंखों से देखने के बाद वापस लौट आया। उसका कहना था कि अब वह अपने अनुभव दुनिया के सामने इसलिए रखना चाहता है, ताकि लोग आने वाले समय के बदलावों के लिए तैयार हो सकें।
भविष्य में होगा तीसरा विश्व युद्ध
स्मिथ के दावों में सबसे डरावनी बात तीसरे विश्व युद्ध को लेकर है। उसका कहना है कि आने वाले समय में अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ेगा। शुरुआत में दोनों देशों के बीच विवाद सीमित रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे यह गंभीर संघर्ष में बदल जाएगा। उसके मुताबिक, इस युद्ध में रूस उत्तर कोरिया का साथ देगा और हालात बिगड़ने पर मिसाइल हमले शुरू हो जाएंगे। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि युद्ध कब होगा, हमले किन जगहों पर होंगे और इससे कितनी तबाही मचेगी।
युद्ध के बाद बदल जाएगी दुनिया
अलेक्जेंडर स्मिथ का दावा है कि तीसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया पहले जैसी नहीं रहेगी। युद्ध की तबाही के बाद इंसानों को आपसी सहयोग और शांति का महत्व समझ आएगा। देशों की सीमाओं का महत्व कम होने लगेगा और लोग मिल-जुलकर रहने को प्राथमिकता देंगे। उसके मुताबिक, भविष्य में विशाल और आधुनिक शहर विकसित होंगे जिनमें AI से संचालित रोबोट आम होंगे। तकनीक इतनी आगे बढ़ जाएगी कि उड़ने वाली कारें भी लोगों के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन सकती हैं। स्मिथ ने एलियंस को लेकर भी बड़ा दावा किया है। उसका कहना है कि भविष्य में अमेरिकी सरकार दूसरी दुनिया के बुद्धिमान जीवों के अस्तित्व को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करेगी। हालांकि, उसने इस दावे के समर्थन में कोई तस्वीर, दस्तावेज या वैज्ञानिक प्रमाण पेश नहीं किया।
बता दें कि समय यात्रा विज्ञान और कल्पना की दुनिया में लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। भौतिकी में समय के सापेक्ष व्यवहार और समय के धीमे गुजरने जैसी घटनाओं का वैज्ञानिक आधार मौजूद है, लेकिन किसी इंसान के 1981 से 2118 जाकर वापस लौटने का कोई प्रमाणित मामला सामने नहीं आया है। इसलिए उसकी कहानी को इंटरनेट पर चर्चित किस्सा भर माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


