मालधन में स्वास्थ्य शिविर से लोंगो ने उठाया लाभ

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर skt. com

ADVERTISEMENTS

नारी शक्ति और बाल विकास जन जागृति समिति रामनगर नैनीताल का एक शिविर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा हेतु चंद्र नगर नंबर 1 मलधन लगाया गया

शिविर का क्षेत्रीय लोगो ने भरपूर लाभ उठाया।
जिसमें डॉ नासिर हुसैन , डॉक्टर तारिक हुसैन एवं डॉक्टर खान द्वारा निशुल्क मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई ,

उक्त कैंप में मालधन की ग्रामीण जनता को उनकी विशेष मांग पर नारी शक्ति और बाल विकास समिति द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टर के सहयोग से कैंप 11 से 4 बजे तक लगाया गया जिसमें मालधन के ग्राम प्रधान विनोद नारायण जी और सामाजिक कार्यकर्ता नन्द किशोर शर्मा जी का समिति को भरपूर सहयोग मिला।


उक्त जानकारी नारी शक्ति और बाल विकास जन जागृति समिति रामनगर नैनीताल की अध्यक्ष शबाना सैफी एवं एवं उपाध्यक्ष एडवोकेट मनु अग्रवाल , विधिक सलाहकार एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे
द्वारा मीडिया को जारी की गई समिति विगत 4 वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य और कानूनी सहायता शिविर लगती है ।

जिससे नगर एवं ग्रामीण जनता को कानूनी और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके उक्त सभी कार्यक्रम डॉक्टर और अधिवक्ताओ का सहयोग से निशुल्क समिति द्वारा चलाए जाते हैं आज मालधन क्षेत्र की जनता के अनुरोध पर निशुल्क मैडिकल कैंप लगाया गया. जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने मेडिकल कैंप का लाभ उठाया


समिति के शिविर में उपाध्यक्ष हिना एवं एडवोकेट मनु अग्रवाल, एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे, अनु शर्मा , डॉक्टर नासिर हुसैन , एडवोकेट रूबीना सहित कई सदस्य मौजूद रहे समिति इसी तरह भविष्य में भी फ्री मेडिकल ओर लीगल कैंप लगाते रहेगी

ADVERTISEMENTS